Search

 
 
 

गोड्डा : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित परिवार से लिया घटना का ब्योरा

 
घटना में संलिप्त छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया है जेल
Godda : पथरगामा थाना अंतर्गत ग्राम रानीपुर में घर में घुसकर हरिजन परिवार की बच्ची और महिला से मारपीट करने की घटना की जांच के लिए 13 अगस्त को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य पहुंची. महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने रानीपुर का दौरा कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और आश्वासन दिया कि वह बेखौफ रहे। किसी तरह की समस्या हो तो सूचित करें. जल्दी सभी आरोपियों को सजा मिल जाएगी.

ग्रामीणों ने कहा, बाहरी लोग खराब कर रहे हैं माहौल

घटना की जानकारी के बाद स्थानीय विधायक अमित मंडल भी पहुंचकर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया. विधायक ने कहा कि ऐसी घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष कहा कि रानीपुर में काफी संख्या में बाहरी लोगों को साजिश के तहत बसाया जा रहा है. उन्हीं लोगों के कारण अक्सर विवाद होते रहता है. इनकी जांच कर अवांक्षित लोगों को अविलंब हटाया जाए.

पुलिस ने आरोपियों पर कार्यवाही का दिलाया भरोसा

मौके पर मौजूद थाना प्रभारी कश्यप गौतम ने कहा कि जो भी लोग घटना में संलिप्त है, उसकी गिरफ्तारी हो रही है. दो अभियुक्त अभी तक गिरफ्त से बाहर हैँ, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729698&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही