Search

 
 
 

गोड्डा : पुस्तक मेला में पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

 
लोगों को पुस्तकों से जुड़ने का दिया सुझाव
Godda : दिनकर पुस्तकालय की ओर स्थानीय महिला कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित पुस्तक मेले के सप्ताहव्यापी आयोजन का 30 जून शुक्रवार को समापन हो गया. इस दौरान राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी भी पुस्तक मेला पहुंचीं. अनुमंडल पदाधिकारी जेसी विनिता केरकेट्टा के साथ पहुंची ममता कुमारी ने पुस्तक मेला के संयोजक हिमांशु शेखर झा से बातकर उनके कार्यों को सराहा. कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए. लोगों में बाहरी किताबों के प्रति अभिरुचि लगातार घट रही है. ममता कुमारी ने कहा कि छात्रों के भविष्य के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान में ही सिमट कर रह जाना उचित नहीं है. उन्होंने आयोजक को निकट भविष्य में पोडैयाहाट व गोडडा गणतंत्र मेला में पुस्तक मेला आयोजित करने की सलाह दी. मौके पर एसडीओ केरकेट्टा ने पुस्तक मेला को और अधिक व्यापकता के साथ आयोजित करने की सलाह देते हुए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग करने का भरोसा दिया. इस अवसर पर समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, नेता सच्चिदानंद साह आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=683736&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : न्यायालय भी जाना पड़े तो जरूर जाऊंगा : लोबिन हेंब्रम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही