Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : मानसिक अवसाद ग्रस्त नाबालिग ने केरोसिन छिड़ककर की आत्महत्या

Godda : मानसिक अवसाद ग्रस्त एक सोलह वर्षीया नाबालिग लड़की ने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. नाबालिग का नाम पौडेयाहाट थाना क्षेत्र के बेलडांग गांव निवासी निर्मला सोरेन है. 19 अप्रैल की दोपहर वह अपने घऱ में अकेली थी. घर में ही उसने शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली. आग की लपटें निकलते देख उसके पड़ोसी घर में प्रवेश कर उसे किसी तरह बचाया. बचाए जाने तक वह आधे से ज्यादा चल चुकी थी. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया गया, जहां 20 अप्रैल की दोपहर उसकी मौत हो गई. वहीं 20 अप्रैल को पुलिस ने एक अन्य घटना में गोड्डा रेलवे स्टेशन के समीप पटरी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया. सूचना नगर थाना पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. लाश की पहचान के लिए शवदाह गृह में रख दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612296&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : ईसीएल किसी की जागीर नहीं है, विस्थापितों को स्थायी जमीन देना ही होगा : लॉबिन हेंब्रम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही