Search

 
 
 

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

 
60 लीटर शराब व अन्य सामान जब्त Godda : गोड्डा जिला उत्पाद विभाग की टीम ने सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. फैक्ट्री का संचालन थाना क्षेत्र के तसरिया गांव में हो रहा था. उत्पाद अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक निलेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापेमारी कर करीब 60 लीटर तैयार नकली शराब व भारी मात्रा में शराब बनाने वाली सामग्री जब्त की. जब्त सामग्री में शराब की खाली बोतलें, ढक्कन अंग्रेजी शारब के विभिन्न ब्रांडो के लेबल, 55 लीटर स्प्रिट शामिल है. टीम के आने की भनक लगते ही धंधेबाज भाग निकले. हालांकि उनकी पहचान कर ली गई है. उत्पाद निरीक्षक निलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी गई है. बिहार में शराबबंदी को देखते हुए होली यहां नकली शराब तैयार कर बिहार भेजने की तैयारी चल रही थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-commissioner-and-dig-reviewed-preparations-for-festivals/">धनबाद

: त्योहारों को लेकर आयुक्त व डीआईजी ने की तैयारियों की समीक्षा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही