Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : मिस्त्री ने ठेकेदार पर दर्ज कराया हरिजन एक्ट का मामला

Advertisement
Advertisement

मजदूरी मांगने पर गाली-ग्लौज करने का आरोप

Godda : मिस्त्री ने ठेकेदार अजय प्रधान और उसकी पत्नी पर मजदूरी मांगने पर हरिजन कहकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में हरिजन अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है. पथरगामा थाना क्षेत्र के कोहवारा निवासी पंकज दास ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि वो पानी मिस्त्री का काम करता है. गोड्डा गोढ़ी मोहल्ला निवासी ठेकेदार अजय प्रधान ने 400 पानी कनेक्शन करवाने के लिए मजदूरी के रूप में सात लाख रूपया देने की बात कही थी. उसने कनेक्शन का काम शुरू किया. कुछ दिन बाद काम बंद करा दिया गया. किए गए काम के लिए ठेकेदार को करीब 48 हजार रुपए मजदूरी भुगतान की जानी थी. लेकिन वह टालमटोल करने लगा.
मिस्त्री पंकज दास ने कहा कि वह अपने पिता व भाइयों के साथ ठेकेदार अजय प्रधान के आवास पर पहुंचकर मजदूरी का भुगतान करने की बात कही. आरोप है कि इस पर ठेकेदार व उसकी पत्नी आवेश में आ गए और उसके साथ गाली-ग्लौज करने लगे. ठेकेदार ने हरिजन कहकर गाली देते हुए उनलोगों को घर से भगा दिया. इस मामले में गोड्डा नगर थाना पुलिस ने ठेकेदार व उसकी पत्नी के खिलाफ कांड संख्या 11/ 2023 दर्ज किया है.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही