Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : रातभर में मशीन से बना दिया मनरेगा का तालाब

Godda : बसंतराय प्रखंड अंतर्गत निमुहा गांव में मनरेगा योजना के नाम पर लूट मची है. मालूम हो कि मनरेगा योजना में मजदूरों से ही काम लिया जाना है. इसमें मशीन का उपयोग पर प्रतिबंध है मगर यहां ठीक उल्टा हो रहा है. ऐसा ही एक मामला प्रखंड के निमुहा गांव में देखने को मिला. बीते सोमवार की देर रात्रि निमुआ गांव में जेसीबी मशीन लगाकर रातों-रात पोखर की खुदाई कर दी गई. सुबह जब ग्रामीणों की आंख खुली तो पता चला कि रात में ही मिट्टी की हल्की कटाई कर पोखर का स्वरूप दे दिया गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि यह काम पोखर के नाम पर लाखों की राशि हड़पने के लिए किया गया है. बताते हैं कि प्रकाश यादव को लाभुक दिखाकर उसकी ही जमीन पर यह काम किया गया है. सूत्र बताते हैं कि इसके बदले लाभुक को प्रलोभन दिया गया था. प्रकाश यादव की बहन के अनुसार अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला है. पैसा मिलने पर राशि देने की बात कही गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि फर्जी मास्टररोल बनाकर लेबर के नाम पर मजदूरी दिखला कर पैसे का बंदरबांट किये जाने का यह काम धड़ल्ले से किया जा रहा है. दूसरी ओर इस मामले की जानकारी देने के बाद बीडीओ ने जांच कराने की बात कही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659217&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : स्कूटी से गिरकर घायल महिला की अस्पताल में मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही