Search

 
 
 

गोड्डा : झूठ पर टिकी मोदी सरकार गठबंधन की लहर में ध्वस्त हो जाएगी- चंपाई

 
Godda : झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झूठ पर टिकी केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार अब आगे नहीं चलनेवाली है. लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है. मोदी सरकार धराशाई हो जाएगी. भाजपा का खेल खत्म होने वाला है. चंपाई सोरेन सोमवार को गोड्डा के मेला मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव की नामांकन रैलीको बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे. भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ झूठ बोलते हैं, जुमलेबाजी का खेल करते है. उन्होंने पिछली बार चुनाव में देश के युवाओं को नौकरी व गरीबों को आवास देने का वादा किया था. लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया. तब राज्य सरकार ने जनता को आवास देने का फैसला किया. अबुआ आवास योजना के तहत उन्हें तीन कमरों का मकान बनाकर दिया जा रहा है. जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं. सीएम ने जनता से कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर संसद भेजें. राज्य व यहां के लोगों के तेज विकास के लिए यह जरूरी है. उन्होंने कहा कि भाजपा व केंद्र सरकार ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया है. उन्हें न्याय मिलेगा और वह जल्द ही जेल से छूटकर आपके बीच आएंगे. इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव ने चुनाव में जनता से समर्थन की अपील की. कहा कि मैं आपके बीच नेता नहीं, बल्कि बेटा बनकर आया हूं. आपके हर सुख-दुख में साथ रहूंगा. बाहरी व्यक्ति से क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता. मौके पर कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मीर, राज्य के मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता, हफीजुल हसन, राजमहल सांसद विजय हांसदा, विधायक दीपिका पाण्डेय, पूर्व विधायक संजय यादव, सुरेश पासवान, पूर्व सांसद हेमलाल मुर्मू, हज समिति के इक्रारूल हसन आलम, मणिशंकर सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : चिन्मय">https://lagatar.in/chinmay-vidyalaya-bokaro-school-topper-in-12th-class-ayush-science-and-sapna-commerce-and-khushi-arts/">चिन्मय

विद्यालय बोकारो : 12वीं में आयुष साइंस तो सपना कॉमर्स व खुशी आर्ट्स में स्कूल टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही