Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा: जमीन विवाद मारपीट में जमादार सहित आधे दर्जन से ज्यादा घायल

Godda: जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना महागामा अनुमंडल के हनवारा थाना क्षेत्र के परसा गांव की है. यहां दो पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. जिसका मामला अनुमंडल पदाधिकारी महागामा के यहां लंबित है. 10 मई को सिविल एसडीओ जमीन पर आकर स्थल निरीक्षण करने वाले थे. इसी को लेकर प्रथम पक्ष की सरला देवी अपने परिजनों को लेकर जमीन पर पहुंचकर खूंटा गाड़ने का प्रयास कर रही थी. इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को होने पर करीब दो दर्जन से अधिक लोग विजय पासवान व मांगन पासवान के नेतृत्व में लाठी-डंडे से लैस होकर आए और ताबड़तोड़ लाठिया चलाने लगे. बीच बचाव करने में हनवारा थाना के एएसआई भोलानाथ भगत भी घायल हो गए. किसी प्रकार पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को छुड़ाया. घटना में एक पक्ष के आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए. मौके पर पहुंचे एसडीओ ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. थाना प्रभारी रौशन कुमार ने बताया कि जमीन विवाद का मामला था एसडीओ जांच को आने वाले थे. पुलिस के आने से पूर्व ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए. घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और दोषियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. एक पक्ष के सदस्य चौकीदार होने से पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630137&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा: नगर परिषद के कार्यो की डीसी ने की समीक्षा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही