Search

गोड्डा : दो बच्चे की मां तीन बच्चे के पिता के साथ हुई फरार

Godda : गोड्डा नगर थाना के फतेहपुर ग्राम के अमरपुर टोला निवासी दो बच्चे की मां अपने बच्चों को घर में छोड़ तीन बच्चे के पिता के साथ फरार हो गई. जिसके साथ वह फरार हुई वह किसी दूसरे गांव का रहने वाला है तथा उसका नाम लखन साह है. महिला के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई है. परिजनों के अनुसार महिला का पति पिछले माह केरल नौकरी करने गया था. इसी बीच वह गैर पुरुष के साथ फरार हो गई. बच्चों ने घर में अपनी मां को नहीं देख बगल में रहने वाली दादी एवं बुआ को जानकारी दी. महिला के पति को भी केरल में जानकारी दी गई. खबर पाते ही पति वापस घर लौट आया. लखन साह महिला के पति का दोस्त था जो उसके घर आया जाया करता था. महिला के पति की लखन से दोस्ती कोयला ढोने के दौरान हुई थी. दोस्ती गहरा होने पर वह घर भी आने जाने लगा. इसी बीच वह महिला को लेकर फरार हो गया. पुलिस कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=648468&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : अतिक्रमण पर प्रशासन हुआ गंभीर, मॉल मालिकों को निर्देश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp