Godda : पौडेयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत भटौंडा मोड़ के समीप सांसद निशिकांत दुबे की सक्रियता से 60 से अधिक मवेशियों के साथ चार तस्करों को गिरफ़्तार किया गया है. गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे दोपहर देवघर से गोड्डा आ रहे थे. इसी क्रम में भटौंडा के समीप गुजरने पर उन्होंने सड़क मार्ग से सैकड़ों की संख्या में मवेशियों को ले जाते देखा. इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पौडेयहाट पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पशुओं को ज़ब्त किया. मौके से चार तस्कर को भी हिरासत में ले लिया गया है. सांसद ने मवेशियों के चारा की व्यवस्था करने व सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. यह">https://lagatar.in/godda-two-cyber-criminals-arrested-during-raid/">यह
भी पढ़ें : गोड्डा : छापेमारी के दौरान दो साइबर अपराधी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
गोड्डा : सांसद ने पकड़वाये चार मवेशी तस्कर, 60 से अधिक मवेशी बरामद
Leave a Comment