Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे का आरोप, TMC नेता महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के पैसे लिये

Advertisement
Advertisement
 New Delhi : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर कैश-गिफ्ट लेकर संसद में सवाल पूछने का आरोप लगा है. ( IPC 120-A के तहत यह अपराध है) आरोप झारखंड(गोड्डा) से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लगाया है. महुआ मोइत्रा पर आरोप है कि उन्होंने अदानी ग्रुप को निशाना बनाने के धनराशि लेकर सवाल पूछे. यह मामला लोकसभा स्पीकर के पास पहुंच गया है.                                                                           नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख कर कहा है कि महुआ ने कैश-गिफ्ट (रिश्वत) के लिए संसद में सवाल पूछे थे. इस आरोप पर महुआ मोइत्रा ने कहा है कि वह किसी भी तरह की जांच का स्वागत करती हैं.

TMC सांसद महुआ मोइत्रा को तत्काल निलंबित किया जाये.

भाजपा सांसद के अनुसार व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से पैसे लेकर महुआ ने अदानी ग्रुप के खिलाफ सवाल संसद में पूछे और हीरानंदानी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की. अपने पत्र में निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि TMC सांसद महुआ मोइत्रा को तत्काल निलंबित किया जाये. निशिकांत दुबे के अनुसार एडवोकेट जय अनंत देहाद्री द्वारा उन्हें लिखे गये पत्र के आधार पर उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई है.

महुआ को चुनाव लड़ने के लिए दिये गये 75 लाख!

निशिकांत दुबे के अनुसार सवाल पूछने के बदले हीरानंदानी ने महुआ को कैश और गिफ्ट दिये थे. आरोप लगाया कि दर्शन ने चुनाव(2019)लड़ने के लिए महुआ को 75 लाख रुपये दिये थे. महुआ को महंगे आईफोन भी दिया गया था. आरोप लगाया गया है कि महुआ ने दर्शन को अपने लोकसभा अकाउंट का एक्सेस दिया था. दुबे ने कहा कि 2019 से 2023 के बीच 61 सवाल पूछे गये. इनमें से 50 सवाल हीरानंदानी के कहने पर पूछे गये. हालांकि हीरानंदानी के प्रवक्ता ने सभी आरोपों को गलत करार दिया हैं. कहा कि हम व्यापार करते हैं, हम राजनीति नहीं करते. बता दें कि कैश के बदले सवाल पूछना IPC 120-A के तहत अपराध है. इस कानून के तहत पूर्व में कई सांसदों की सदस्यता जा चुकी है. भाजपा सांसद द्वारा महुआ के खिलाफ जांच कमेटी बनाने की मांग की गयी है. साथ ही रिपोर्ट आने तक महुआ को सस्पेंड करने की मांग रखी गयी है. आरोप है कि 2021 में दर्शन ने महुआ को 2 करोड़ रुपये दिये. 2 करोड़ रुपये इंटरनेशनल मीडिया में अदानी और पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए मुहैया कराये गये थे. भाजपा सांसद के अनुसार जुलाई 2019 में दर्शन के पीए ने महुआ के घर अदानी के खिलाफ डोजियर पहुंचाया. कहा कि अदानी पर महुआ के आरोपों की झलक हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी नजर आती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही