Search

 
 
 

गोड्डा : जमीन विवाद में धारदार हथियार से काट कर युवक की हत्या

 
पत्नी ने दो महिलाओं सहित सात लोगों पर लगाया है हत्या का आरोप
Godda : महगामा थाना अंतर्गत बनरचूहा ग्राम में खेत में पानी पटाने के लेकर हुए विवाद में धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई. 24 जुलाई की दोपहर एक बजे सच्चिदानंद मिश्रा उर्फ सच्चन अपने खेत की जुताई करवा कर पटवन कर रहे थे. इसी क्रम में मेड़ को लेकर बगल के कन्हैया लाल झा, पिता मुन्ना झा से सच्चन का विवाद हो गया। आरोप है कि कन्हैया लाल झा ने धारदार भुजाली से सच्चिदानंद के गर्दन पर वार कर दिया. भुजाली के वार से सच्चिदानंद वही खेत में गिर पड़े. बाद में लोगों के सहयोग से घायल को महगामा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ ने शव को जब्त कर लिया.

दो हत्या का आरोपित रहा है मृत सच्चन

इधर सच्चन की पत्नी ने पुलिस के समक्ष बयान देकर कन्हैयालाल झा के अलावा दो भाइयों कृष्णा झा व श्यामा झा दोनों के पिता मुन्ना झा व दो बहनों को भी घटना में हत्या में शामिल बताया है. मालूम हो कि मृतक सच्चिदानंद मिश्रा के खिलाफ पूर्व में हत्या के दो मामले दर्ज थे. जिसमें लंबे समय तक जेल में रहने के बाद ऊपरी न्यायालय से वे रिहा हुए थे. घटना के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त है. एहतियातन पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=707844&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : चेन छीनते पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस ने भेजा जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही