Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : भागलपुर से चुराया गया नवजात गोड्डा के निजी क्लिनिक में मिला

Advertisement
Advertisement
आरोपी दंपती को भागलपुर पुलिस ले गई अपने साथ
Godda : भागलपुर के हॉस्पिटल से नवजात बच्चा की चोरी करने के आरोपी दंपती को भागलपुर से आई पुलिस गोड्डा से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई. जानकारी के अनुसार पिछले 18 जून को भागलपुर मेडिकल कॉलेज से एक नवजात बच्चे की चोरी हो गई थी. सीसीटीवी फुटेज में एक महिला दिख रही थी मगर उसकी स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही थी. संयोग से उस बेड पर एक बैग पड़ा हुआ मिला जिसमें से मिले काग़जात के आधार पर यह जानकारी हुई कि आरोपी चोर गोड्डा जिला के सुंदरपहाड़ी गांव के रहने वाले हैं. [caption id="attachment_676840" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/police-mahila-300x258.jpg"

alt="" width="300" height="258" /> क्लिनिक में जांच के लिए पहुंची पुलिस व आरोपी महिला[/caption] इसी आधार पर भागलपुर के बरारी थाने में मामला दर्ज होने के बाद भागलपुर से आई पुलिस ने गोड्डा नगर पुलिस के सहयोग से बुधवार 21 जून की शाम गोड्डा के सनराइज हॉस्पिटल में छापेमारी कर दंपती को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही बच्चे को भी बरामद कर लिया गया. बताया गया कि बच्चे में खून की कमी होने की वजह से उसे इलाज के लिए गोड्डा के सनराइज हॉस्पिटल में डॉक्टर जुनैद के देखरेख में इलाज कराया जा रहा था. डॉ.जुनैद के अनुसार बच्चे के बारे में पूछने पर दंपती ने बच्चे का जन्म गोड्डा के ही दूसरे अस्पताल में होने की बात कही थी. इधर भागलपुर पुलिस के साथ आए नवजात बच्चे की दादी ने बताया कि घटना के समय वे ही बच्चे के साथ थी. अचानक बाथरूम जाना पड़ा. इसी बीच बगल के बेड पर बैठा इस दंपती बच्चो की चोरी कर भाग निकला. यह">https://lagatar.in/godda-woman-returning-from-wedding-ceremony-attacked-with-sharp-weapon-accused-arrested/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : शादी समारोह से लौट रही महिला पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही