Search

 
 
 

Godda News : CBI ने 77 हजार घूस लेते SBI डुमरिया के मैनेजर को किया अरेस्ट

सीबीआई ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 77 हज़ार रुपये घूस लेते SBI डुमरिया(गोड्डा) के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर रोहित कुमार सिंह मृतक की मां से योजना का दो लाख रुपये घूस मांग रहा था.
 

Godda : सीबीआई ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 77 हज़ार रुपये घूस लेते SBI डुमरिया(गोड्डा) के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर रोहित कुमार सिंह मृतक की मां से योजना के दो लाख रुपये विमुक्त करने के लिए घूस मांग रहा था.

 

मैनेजर की गिरफ्तारी के बाद उसके घर और दफ़्तर में तलाशी अभियान जारी है. राज्य में PM जीवन ज्योती बीमा योजना में घूस लेते हुए गिरफ्तार किये जाने की यह पहली घटना है.

 

सीबीआई से महिला ने लिखित शिकायत की थी कि उसके बच्चे की मौत हो गयी है. वह प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत निबंधित था. योजना के तहत दो लाख रुपये पारिवारिक सदस्य को भुगतान किया जाना है. सीबीआई को की गयी शिकायत में कहा गया था कि बैंक मैनेजर योजना के तहत दावे के निपटारे के लिए 60 हज़ार रुपये घूस मांग रहा है. वह इसके अलावा अतिरिक्त 17 हज़ार रुपये भी मांग रहा है. अतिरिक्त रकम नहीं देने पर वह 35 हज़ार रुपये की निकासी पर प्रतिबंध लगा देगा. 

 

सीबीआई ने शिकायत की जांच की और सही पाया. इसके बाद आज (दो जून) को सुनियोजित तरीके से बैंक मैनेजर को 77 हजार रुपये मृतक की मां से घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही