Search

 
 
 

गोड्डा : सोशल मीडिया के सहारे विपक्षी दलों पर मानसिक दबाव बनाने में जुटे हैं निशिकांत

 
Godda : लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ ही भाजपा ने अपनी पहली सूची में गोड्डा लोकसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में वर्तमान सांसद निशिकांत दुबे के नाम की घोषणा कर दी थी. प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही निशिकांत और सक्रिय हो गये हैं. प्रचार-प्रसार तो विपक्ष की ओर से भी अपने तरीके से की जा रही है, मगर समय समय पर निशिकांत जो सोशल मीडिया पर बयान जारी कर रहे वह उनको विपक्ष पर भारी साबित कर रहा है. विरोधियों पर मानसिक रूप से दबाव बनाने में निशिकांत कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. आए दिन सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर निशिकांत दुबे पोस्ट कर प्रदेश की सरकार से लेकर अपने लोकसभा के संभावित विरोधी प्रत्याशियों की दावेदारी पर भी लगातार निशाना साध रहे हैं. सोशल मीडिया पर बयान वाले इस खेल से कभी अपनी ही पार्टी के विधायक नाराज हो जाते हैं तो कई बार विपक्षी नेता भी सवाल उठा देते हैं. विरोधियों पर दबाव बनाने के लिए आए दिन कोई ना कोई शिगुफा छोड़ ही देते हैं. इसे महज संयोग कहा जाए या तुक्का, जो बयान देते हैं वह किसी ना किसी तरीके से सार्थक भी ही जाती है. गोड्डा लोकसभा सीट पर पिछले तीन टर्म से भाजपा सांसद के रूप में काबिज रहे श्री दुबे इस चुनाव में चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं विपक्ष की ओर से किस दल का और कौन प्रत्याशी होगा इसपर सभी दलों में उधेड़बुन है. काफी समय बीत जाने के बाद भी विपक्ष अपना उम्मीदवार तय नहीं कर सका है. इसको लेकर भी निशिकांत तंज कस रहे हैं. पोस्ट कर कह रहे हैं कि मैदान में उतरने की किसी में हिम्मत ही नहीं हो रही है. हालांकि सात चरणों में होने वाले आम चुनाव में गोड्डा का चुनाव अंतिम चरण में एक जून को है. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही