Godda : हंसडीहा से गोड्डा आ रही लोकल ट्रेन से कटकर एक वृद्ध की मौत हो गई. घटना बुधवार दोपहर की है. हंसडीहा से चलकर गोड्डा स्टेशन की ओर आ रही ट्रेन जैसे ही जमुआ के पास पहुंची एक वृद्ध व्यक्ति इसकी चपेट में गया और ट्रेन से कटकर उसका शरीर दो भागों में बंट गया. मृतक की पहचान जमुआ निवासी लालमोहन मिर्धा (65 वर्ष) के रूप में हुई. मृतक के छोटे भाई जॉन मिर्धा ने बताया कि लालमोहन मिश्रा पहले राजमिस्त्री का काम करते थे. अब बढ़ती उम्र के कारण काम छोड़कर फिलहाल घर पर ही रहते थे. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुफ्फसिल थाना के समीप प्रताप नगर में घर बनाकर रह रहे थे. घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. कोई इसे आत्महत्या बता रहा है, तो कोई नशे की हालत में हुई चूक कह रहा है. सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और जिला पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. घटना के बाद कुछ देर के लिए इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया. इससे कई ट्रेनें लेट हो गईं. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-principals-play-an-important-role-in-the-better-performance-of-schools///////">पाकुड़
: स्कूलों के बेहतर प्रदर्शन में प्रधानाध्यापकों की अहम भूमिका [wpse_comments_template]
: स्कूलों के बेहतर प्रदर्शन में प्रधानाध्यापकों की अहम भूमिका [wpse_comments_template]
Leave a Comment