Search

 
 
 

गोड्डा : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने वृद्धा को रौंदा, मौत

 
Mahgama (Godda) : महगामा के माल खदहरा के पास शुक्रवार की दोपहर मिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक वृद्धा को कुचल दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ी वृद्ध महिला को कुचलते हुए निकल गया. घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर भाग रहे ड्राइवर ने आगे जाकर एक बाइक को धक्का मारते हुए चाय दुकान में घुस गया. संयोग अच्छा था कि घटना के वक्त दुकान बंद थी, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर नशे की हालत में था. घटनास्थल पर गामीणों की भीड़ जुट गई और लोग हो हंगामा करने लगे. मौके पर पहुंची महागामा थाने की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया. पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही