Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : एसपी के आदेश से जिले के दो थानेदारों की बदली गई कुर्सी

Godda: एसपी नाथू सिंह मीणा ने आदेश जारी करते हुए दो थानेदार सहित तीन पुलिस पदाधिकारी को इधर-उधर किया है.महागामा के नए थाना प्रभारी के रूप में अरुण कुमार ने 27 मई को पदभार ग्रहण किया. इससे पूर्व अरुण कुमार पथरगामा थाना प्रभारी थे. वहीं महगामा थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को नगर थाना प्रक्षेत्र का पुलिस अवर निरीक्षक बनाया गया है. नगर थाना में पदस्थापित कश्यप गौतम को पथरगामा थाना का प्रभार दिया गया. महगामा पहुंचे नए प्रभारी अरुण कुमार को निवर्तमान प्रभारी मुकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. थाना प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि सभी थाना कर्मियों के साथ मिलकर एक टीम भावना की तरह कार्य करेंगे. साथ ही अपराधिक गतिविधि पर नियंत्रण रहे इसका प्रयास किया जाएगा. अपराध की हर गतिविधि को रोकना पहली प्राथमिकता होगी. वहीं थाना प्रभारी अरुण कुमार ने पूर्व थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के कार्यो की सराहना की. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=650165&action=edit">यह

भी पढ़ें:गोड्डा : यात्री बस व पुलिस की पेट्रोलिंग वैन में टक्कर, थाना प्रभारी समेत चार जख्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही