Search

गोड्डा : आग से डेढ़ दर्जन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान समेत 2 खबरें

Godda : गोड्डा जिले में अलग-अलग जगहों पर आग लगने से करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गए. इन घटनाओं में दस लाख से अधिक की संपत्ति जलने का अनुमान है. मेहरमा प्रखंड के अमरसिंह कित्ता गांव में गुरुवार की दोपहर फुस के घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और एक-एक कर 12 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया. सभी घर फुस के ही थे. रास्ता भटक जाने से दमकल गाड़ी देर से पहुंची. तब तक सारा कुछ खाक हो चुका था. पीड़ित परिवारों ने बताया कि आगजनी में उनके घर का सारा कुछ जलकर राख हो चुका है. खाने के लिए अनाज तक नहीं बचा है. इधर, सूचना पाकर गांव पहुंचे प्रखंड विकास अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को अनाज, टेंट, बर्तन व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया. उधर, महगामा प्रखंड के बगजोरी में आग से चार घर जल गए. ग्रामीणों ने कुआं से पानी निकालकर किसी तरह आग पर काबू पाया. तब तक सब कुछ जल चुका था. वहीं, पोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय से सटे कुसमा टोला स्थित बगीचा में आग लगने से 60 से अधिक पेड़-पौधे जल गए.

युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत, फंदे से झूलता मिला शव

Godda : गोड्डा नगर थाना के चपरासी मोहल्ला की रहनेवाली एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटकता मिला. घटना बुधवार सुबह की है. घरवालों ने बताया कि वे लोग मंगलवार की रात शादी समारोह में गए थे. घर पर  युवती अकेली थी. जब देर रात घर लौटकर कमरे का दरवाजा खोले,  तो उसका शव फंदे से लटक रहा था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. आसपास के लोगों ने बताया कि युवती कुंवारी थी, लेकिन फंदे से उतारे जाने के समय उसके माथे पर सिंदूर लगा था.  मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है. घरवालों के अनुसार, युवती का बगल के ही पड़ोसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp