Search

गोड्डा : कुआं की सफाई के क्रम में एक बालक की मौत, पांच लोग बेहोश

दो लोगों की हालत चिंताजनक, पुलिस कर रही मामले की जांच
Godda : ललमटिया कोलियरी के ओबी डंप कॉलोनी भोड़ाई में कुआं साफ करने के दौरान हुए गैस रिसाव से 5 सदस्य बेहोश हो गए,  जबकि एक बालक की मृत्यु हो गई. मोहम्मद मफीजुद्दीन के घरेलू कुआं में पानी का स्तर काफी नीचे चला गया था. इस वजह से 23 जून को कुआं की सफाई करने के लिए मफिजउद्दीन का दस वर्षीय बेटा कुआं में नीचे उतरकर मोटर पंप लगा रहा था। इसी क्रम में वो बेहोश होकर गिर पड़ा. यह देख उसको बचाने के लिए पिता मफिजउद्दीन नीचे उतरा तो वह भी बेहोश हो गया. इस तरह एक-एक करके घर के रिश्तेदार मो इब्राहिम, मो खलील, मो मुबारक व मो शाहिद कुआं में उतरे और बेहोश होते चले गए. घटना की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। इसी क्रम में गांव के बिजली मिस्त्री मोहम्मद आजाद ने आकर सबसे पहले बिजली की लाइट को काटा और फिर गांव वालों की मदद से एक-एक कर सभी को कुआ से बाहर निकाला. इस बीच दस वर्षीय बालक मो मकसूद की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य सभी बेहोशी की हालत में थे.

पुलिस ने दिखायी संवेदना

[caption id="attachment_677767" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Hadsa-Death-222-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> मौके पर जुटी भीड़[/caption] मौके पर पहुंची ललमटिया थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह ने सभी बेहोश लोगों को अपने वाहन से बगल के मिशन अस्पताल एवं स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया. जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. मौत होने की वजह कुआं में बिजली का करंट था या गैस के रिसाव से मौत हुई, यह स्पस्ट नही हो सका है. मौत की घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=676945&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : शनिवार को जिले के सुंदरपहाड़ी प्रखंड का दौरा करेंगे राज्यपाल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//