Search

 
 
 

गोड्डा : दो पक्षों के बीच जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

 
Godda : जिले के पोड़ैयाहाट थाना अंतर्गत नवडीहा ललखटोला गांव में दो पक्षों के बीच पुराने जमीन विवाद में श्याम सुंदर ठाकुर की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक किसी काम से गोड्डा गया था. 9 जून की देर शाम साइकिल से अपने घर लौट रहा था. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. नहीं मिलने पर मृतक के पुत्र विजय ठाकुर ने पुलिस को खबर दी. पुलिस के पहुंचने पर तलाश शुरू हुई. तलाशी के क्रम में गांव के बाहरी छोर पर बरगद पेड़ के निकट साइकिल गिरी थी. घटनास्थल पर खून का धब्बा था. कुछ दूरी पर खून से लथपथ उसकी लाश पड़ी थी. पुत्र का आरोप है कि नवडीहा ललखटोला गांव के ही संजय ठाकुर, सुरेश ठाकुर और बोहरा गांव निवासी फणि मंडल से उसके परिवार का जमीन विवाद चल रहा है. तीनों ने जमीन विवाद में ही पिताजी की हत्या की है. पौड़ेयाहाट थाना में मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने दो आरोपी संजय ठाकुर और फणि मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस उसे तलाश रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664082&action=edit">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : प्राचार्य हत्याकांड में भतीजा समेत तीन आरोपितों को भेजा गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही