Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : लोडेड देशी पिस्तौल के साथ एक युवक गिरफ्तार, दूसरा फ़रार

Godda: मोतिया पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गिरफ्तार कर तलाशी लिए जाने पर एक लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ आनंद मोहन सिंह ने बताया कि मोतिया पुलिस को सूचना मिली कि देबंधा टोला डुमरिया में एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहें हैं. सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक युवक को गिरफ्तार किया जबकि दूसरा युवक भागने में सफल रहा. गिरफ्तार युवक की पहचान रूपेश कुमार पिता गजाधर मंडल ग्राम गौरीपुर मोतिया के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा तलाशी लिए जाने के बाद उसके पास से एक लोडेड देसी पिस्तौल बरामद किया गया. पूछताछ में बताया कि शाम होने पर राहगीरों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया करता था. गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ पूर्व से भी दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अशोक कुमार के साथ जवानों की टीम शामिल थी. यह भी पढ़ें: [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही