Search

 
 
 

गोड्डा : सड़क जाम में फंसा रोगी, हो गई मौत

 
गांव की संकीर्ण सड़क पर एलपी ट्रक के आ जाने से लगा था जाम
Godda : गोड्डा सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम खटनई-अमलो के ग्रामीण सड़क पर शनिवार देर रात्रि एलपी ट्रक के फंस गया. इससे दोनों ओर जाम लग गया. इसी जाम में फंसकर बीमार सुखदेव झा की मौत हो गई. बताया जाता है कि ट्रक नगरी मोड़ के पास रात्रि में फंस गया तो ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गया. इससे सड़क पूरी तरह बाधित हो गई. इसी बीच ग्राम अमलो के साठ वर्षीय बीमार सुखदेव झा को ऑटो से गोड्डा अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन जाम की वजह से टेंपो नहीं निकल पाई. ऑटो सवार सुखदेव झा की पत्नी बार-बार जाम हटवाने की गुहार लगाती रही मगर किसी ने नहीं सुनी और गाड़ी में ही वृद्ध की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया.

ग्रामीण मार्ग पर भारी वाहन के परिचालन प्रतिबंधित है

[caption id="attachment_693609" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Godda-458-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> ग्रामीण सड़क पर फंसा ट्रक[/caption] मालूम हो कि इस ग्रामीण सड़क पर भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित है मगर विभाग की निष्क्रियता और पुलिस की मिलीभगत से धड़ल्ले से रात्रि में भारी वाहनों का परिचालन करवाया जा रहा है. पूर्व में मुखिया ने इस सड़क पर भारी वाहन चलने का विरोध भी किया था. जिसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई. इसी का परिणाम है कि एक बीमार की जान चली गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=692579&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : गोड्डा-दिल्ली ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही