Search

 
 
 

गोड्डा : 45 कार्टून अवैध शराब लदी पिकअप वैन जब्त समेत संथाल की 2 खबरें

 
Godda : गोड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त की है. 45 कार्टून अवैध शराब के साथ पिकअप वैन जब्त की गई है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने गुरुवार को मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि पुलिस गश्ती दल ने बुधवार की रात दुमका-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर एक पिकअप वैन (नंबर डब्ल्यूबी 73 डी 5051) को पकड़ा. वैन की जांच करने पर उस पर लदी 45 कार्टून शराब मिली. पुलिस को देखते ही वैन चालक गाड़ी को तेजी से भगाने लगा. पुलिस दल ने उसका पीछा किया. तियोडीह मोड़ के पास चालक वैन को छोड़कर फरार हो गया. पुलिस वैन को जब्त कर थाना ले आई. वैन में 45 कार्टून में रखीं शराब की 400 से अधिक बोतलें बरामद की गईं. जब्त शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है. छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी समेत अन्य जवान शामिल थे.

बरहेट : होली को देखते हुए पुलिस का फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/flag.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Sahibganj : होली त्योहार पर सुरक्षा के मद्देनजर बरहेट थाना पुलिस ने गुरुवार को बरहेट बाजार व आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला. अंचलाधिकारी चौनाराम हेंब्रम व थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च बरहेट थाना से निकल कर तीन मोहानी चौक,  शिवगादी चौक होते हुए बाजार भ्रमण कर वापस थाना पहुंचा. सीओ व थाना प्रभारी ने लोगों से होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. फ्लैग मार्च में एएसआई महानंद ओझा, पवन सिंह व अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही