Search

 
 
 

गोड्डा : बड़ी कंपनियों के नाम पर पाइप व टंकी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

 
Godda : गोड्डा पुलिस ने आशीर्वाद और प्रिंस जैसी नामी कंपनी के नाम पर नकली पाइप बनाने वाली नकली फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया है. कंपनी की शिकायत के बाद कंपनी के प्रतिनिधि के साथ पुलिस ने गुरूवार 23 मार्च को पथरगामा प्रखंड के कलाली मोड़ के समीप कारखाना में छापेमारी किया. कंपनी की ओर से अधिवक्ता डॉ.ऋषि कुलश्रेष्ठ के थाना में दिए शिकायती आवेदन पर पथरगामा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरूवार की सुबह फैक्ट्री में धावा बोला. [caption id="attachment_588292" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/PIPE-FACTORY-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> फैक्ट्री से बरामद दूसरी कंपनी के नाम पर तैयार पाइप[/caption] थाना प्रभारी अरुण कुमार और अवर निरीक्षक ताराचंद के नेतृत्व में की गई छापेमारी में कई आपत्तिजनक सामान पाए गए. छापामारी के दौरान कई सारे कंपनी के नेम प्लेट पाए गए. साथ ही आशीर्वाद और प्रिंस कंपनी के पाइप और टंकी भी बरामद हुए. कंपनी का नाम चोरी कर पाइप और पानी टंकी बनाने के आरोप में पथरगामा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पथरगामा थाना कांड संख्या 59/23 धारा 420/120(B)/34 आईपीसी व फैक्ट्री एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है. यह">https://lagatar.in/godda-student-dies-due-to-bike-collision/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : बाइक की टक्कर से छात्र की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही