Search

 
 
 

गोड्डा :  एफएम रेडियो सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऑनलाइन उद्घाटन

 
Godda/Sahibganj : अब गोड्डा और इसके आसपास के क्षेत्र के लोगों को एफएम रेडियो की आवाज सुनाई पड़ेगी. 28 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने गोड्डा दूरदर्शन रिले केंद्र परिसर में एफएम रेडियो केंद्र का ऑनलाइन उद्घाटन किया. उद्घाटन के वक्त स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे, गोड्डा केंद्र के डायरेक्टर समेत सिविल एसडीओ और स्थानीय लोग मौजूद थे. ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए पीएम ने कहा कि आज पूरे देश में एक साथ 91 एफएम केंद्र को चालू किया जा रहा है. इन केंद्रों से देश के करीब दो करोड़ की आबादी का मनोरंजन होगा. ऑनलाइन उद्घाटन के वक्त केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के अलावा संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे. उद्घाटन के वक्त गोड्डा में मौजूद सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सूची में गोड्डा का विशेष स्थान है. यही वजह है कि गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में कई तरह की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, सांसद प्रतिनिधि संतोष सिंह के अलावा दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे.

साहिबगंज के दो प्रखंडों में भी एफएम रेडियो केंद्र का उद्घाटन

[caption id="attachment_622598" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/prasar-bharti-300x195.jpg"

alt="" width="300" height="195" /> साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में एफएम रेडियो केंद्र[/caption] 28 अप्रैल को ही साहिबगंज जिले के बरहरवा और पतना प्रखंड में एफएम रेडियो केंद्र का पीएम मोदी ने ऑनलाइन उद्घाटन किया. बरहरवा प्रखंड में केंद्र का निर्माण कुशवाहा टोला स्थित आकाशवाणी एफएम ट्रांसमिशन परिसर में किया गया है. इस केंद्र में उद्घाटन का ऑनप्रसारण उद्घाटन भी किया गया. दोनों जगहों में केंद्र का उद्घाटन होने से 10 से 12 किलोमीटर के दायरे में लोग गीत-संगीत और समाचार सुन पाएंगे. क्षेत्रीय भाषा में भी कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा. मौके पर आकाशवाणी रांची के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव एसके लाल अपनी टीम के साथ बरहरवा में मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622361&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही