Search

गोड्डा: ब्राउन शुगर के साथ युवक को पुलिस ने दबोचा

Godda: नशा के कारोबार में शामिल एक युवक को शहर के रौतारा मोहल्ला से गिरफ्तार किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उपेंद्र महतो ने मजिस्ट्रेट समरेंद्र मल्लिक व पुलिस बल के साथ 18 अप्रैल की दोपहर में छापेमारी की. जिसमें विनोद प्रसाद के पुत्र प्रिंस कुमार सोनी उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के बाद इसके पास से ब्राउन शुगर की दो पुड़िया बरामद किया गया. पूछताछ में युवक ने बताया कि वह ब्राउन शुगर का सेवन के साथ कारोबार भी करता है. बाहर से मंगा कर यहां बिक्री किया जाता है. दूसरे गिरोह के लोग सप्लाई करतें हैं और स्थानीय लड़के इसका बिक्री. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में नशा का कारोबार काफी फलफूल रहा है. खासकर युवाओं में नशा का क्रेज बढ़ा है. ब्राउन शुगर के अलावा अन्य नशा का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है. पिछले सप्ताह भी पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=611173&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : चोरी की तीन बाइक समेत चोर गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp