Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : चोरी हुई बाइक को पुलिस ने 48 घंटे में खोज निकाला, दो चोर गिरफ्तार

Godda : बोरिंग का काम कर रहे मिस्त्री की बाइक बीते शुक्रवार को चोरी कर ली गई थी. गोड्डा के मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने 48 घंटे में चोरी हुई बाइक को बरामद कर लिया. वहीं दो चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मखनी की है. बीते शुक्रवार को मखनी गांव के उपेंद्र मरांडी के घर प्रवीण मंडल पिता किशोरी पंडित बोरिंग करने का कार्य कर रहे थे. इसी क्रम में मिस्त्री की स्पलेंडर बाइक नंबर जेएच 17बी 1163 को अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली. घटना को लेकर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या  51/2024 दर्ज कराई गई थी. मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साह के नेतृत्व में पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी. पुलिस को जानकारी मिली कि उसी गांव के विवेक कुमार पिता ब्रह्मदेव दास ने बाइक की चोरी की है. पुलिस ने विवेक को थाना लाकर सख्ती से पूछताछ की. जिसके बाद उसने बताया कि अपने साथी कुंदन कुमार दास पिता रामसूरत दास के साथ मिलकर बाइक की चोरी की थी. उसने बताया कि बाइक अभी विवेक के घर के पीछे वाली कोठरी में छिपाकर रखी गई है. इस सूचना के बाद पुलिस की विशेष टीम ने विवेक के घर से चोरी गए बाइक को बरामद कर लिया. साथ ही दूसरे आरोपी कुंदन कुमार को भी पकड़ लिया. बाइक चोरी के आरोप में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार साह के अलावा पुलिस निरीक्षक योगेश कुमार यादव एवं शंकर कुमार यादव तथा अन्य जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गुरुजी">https://lagatar.in/taking-blessings-from-guruji-congress-candidate-kalicharan-munda-started-election-campaign-in-khunti/">गुरुजी

से आशीर्वाद लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने खूंटी में शुरू किया चुनावी अभियान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही