Search

 
 
 

गोड्डा : पुलिस कर्मियों ने सुविधा केंद्र में पोस्टल बैलेट से किया मतदान

 

Godda : झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे क्षेत्रों के निवासी पुलिस कर्मियों व सरकारी सेवकों के लिए चुनाव आयोग ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग की व्यवस्था की है. गोड्डा के महिला महाविद्यालय परिसर में बनाए गए सुविधा केंद्र में गुरुवार को गोड्डा सदर थाना के इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक व नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने क्रमश: धनबाद व बोकारो विधानसभा क्षेत्र के अपने पसंदीदा उम्मीदवार के पक्ष में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इसी प्रकार अन्य पुलिस पदाधिकारियों, जवानों व सरकारी सेवकों ने मतदान में भाग लिया. पुलिस इंस्पेक्टर मधुसूदन मोदक ने आमलोगों से मतदान करने की अपील की. कहा कि मतदान हमारा अधिकार है. अपनी सरकार चुनने के लिए हमें पांच साल बाद इसका मौका मिला है, इसमें जरूर भाग लें. मताधिकार हमारी सबसे बड़ी ताकत है. मजबूत सरकार व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए.

यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-understand-bjps-divide-and-rule-policy-dipankar-bhattacharya/">धनबाद

: भाजपा की फूट डालो राज करो नीति को समझें- दीपांकर भट्टाचार्य

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही