Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : पोड़ैयाहाट के होटल में पुलिस का छापा, 70 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

Godda : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग (एनएच) पर पोड़ैयाहाट में सड़क किनारे चलने वाले कुछ लाइन होटलों में ग्राहकों को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और बियर परोसी जा रही है. इसकी सूचना पर पौडेयाहाट थाना पुलिस ने गुरुवार की रात लाइन होटलों में छापेमारी कर 70 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब व बियर की बोतलें जब्त की. यह छापेमारी पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ स्थित दानीनाथ फैमिली रेस्टोरेंट व कामराडोल के झारखंड लाइन होटल में की गई. पुलिस ने दानीनाथ फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक रूपेश कुमार सिंह को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन वह शराब से संबंधित कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. पुलिस ने शराब जब्त करते हुए होटल संचालक को गिरफ्तार कर थाना ले गई. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-directed-the-mining-secretary-to-be-physically-present/">हाईकोर्ट

ने खनन सचिव को सशरीर उपस्थित होने का दिया निर्देश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही