Search

 
 
 

गोड्डा : अवैध देसी शराब के कारोबारी के घर पुलिस का छापा, 600 लीटर स्प्रिट जब्त

 
Godda : गोड्डा मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण करने और बेचने वाले कारोबारी के साबेजोड़ा स्थित घर में छापेमारी कर करीब 600 लीटर स्प्रिट समेत शराब निर्माण में काम आने वाली अन्य सामग्री जप्त की है. यह जानकारी सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने रविवार को प्रेसवार्ता में दी. बताया कि प्रशिक्षु डीएसपी सह मुफस्सिल थाना प्रभारी कुमार गौरव के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम ने झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी की. भनक मिलते ही कारोबारी निरंजन मंडल भागने में सफल रहा. कमरे में जरकिन में भारा करीब 600 लीटर स्प्रिट व अन्य सामग्री जब्त की गई. फरार आरोपी निरंजन मंडल के खिलाफ पुलिस ने मामल  दर्ज कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lover-slits-girlfriends-throat-in-kendua-admitted-in-critical-condition/">धनबाद

: केंदुआ में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, गंभीर स्थिति में भर्ती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही