Godda : गोड्डा जिले में प्रशासन की शह पर लकड़ी तस्करों की चांदी है. तस्कर रात के अंधेरे में जंगल से कीमती लकड़ियां काटकर अवैध करोबार कर रहे हैं. पथरगामा थाना क्षेत्र के परसपानी गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार 27 जुलाई की देर रात बैलगाड़ी से लकड़ी तस्करी की सूचना पर तस्करों के खिलाफ हल्ला बोल दिया. ग्रामीणों को देख तस्कर बैलगाड़ी छोड़कर फरार हो गए. ग्रामीणों ने बताया कि डहरलगी गांव के जंगल से लकड़ी काटकर बैलगाड़ी पर ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों की सूचना पर पथरगामा अंचलाधिकारी ने गोड्डा मुफस्सिल थाना को फोनकर जानकारी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी जब्त कर ली है. [wpse_comments_template]
गोड्डा : पुलिस ने बैलगाड़ी पर लदी कीमती लकड़ी जब्त की
Last Updated: Jul 28, 2023 12:00 AM (IST)