Search

 
 
 

गोड्डा : हाइवा की चपेट में आकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

 

महगामा की घटना, अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी महिला

Mahgama (Godda) : बाइक पर सवार होकर अल्ट्रासाउंड कराने जा रही गर्भवती महिला की हाइवा की चपेट में आकर मौत हो गई. घटना मंगलवार की दोपहर महगामा थाना क्षेत्र के एकचारी मोड़ की है. सामुकिता गांव निवासी मो. गुलफरान अपनी गर्भवती पत्नी नफीसा बानो को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए बाइक से महगामा की ओर जा रहे थे. रास्ते में गुलफरान बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर जरूरी काम से कहीं गया था. पत्नी बाइक के पास ही खड़ी थी. तभी तेज रफ्तार हाइवा उसे रौंदते हुए निकल गया. नफीसा बानो को गंभीर स्थिति में आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. गुस्साए ग्रामीणों ने लोगाई के पास दिग्गी-महगामा मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे काफी देर तक आवागमन ठप हो गया. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना मिलते ही प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम हटाने की कोशिश की. काफी मान-मनव्वल व मृतका के पति को उचित मुआवजा और अन्य सरकारी लाभ दिलाने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-theft-revealed-in-digambar-jain-temple-katras-2-arrested/">धनबाद

: दिगंबर जैन मंदिर कतरास में हुई चोरी का खुलासा, 2 गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही