Lalmatia (Godda) : एनटीपीसी फरक्का में कार्यरत ठेका मजदूरों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को तीन दिवसीय धरना-प्रदर्शन शुरू किया. यह आंदोलन संथाल परगना औद्योगिक मजदूर संघ एमजीआर के बैनर तले किया जा रहा है. एटक नेता रामजी साह के नेतृत्व में मजदूरों ने ललमटिया-फरक्का रेलवे लाइन को ललमटिया केबिन के पास जाम कर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की. रामजी साह ने कहा कि एनटीपीसी प्रबंधन मजदूरों की मांगों की पूर्ति में आनाकानी कर रहा है. मुख्य मांगों में ठेका मजदूरों का जनवरी 2024 से बकाया एरियर का भुगतान, नया वेतनमान लागू करने, पीएफ राशि का जल्द भुगतान, ठेका मजदूरों का पासबुक अपडेट करने की मांग शामिल है. यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि प्रबंधन ने मांगें जल्द पूरी नहीं की, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. धरना-प्रदर्शन में संघ के सहायक सचिव सोनाराम मडैया, दिलीप हांसदा, पांचू किस्कू, लोहा सिंह किस्कू, रामका मुर्मू, चंदन मुर्मू, गुलाब मुर्मू, बेटाराम मरांडी, बिहारी मरांडी, मनोज टुडू, जीतेंद्र मुर्मू आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : डी">https://lagatar.in/d-gukesh-created-history-became-the-new-world-champion-of-chess/">डी
गुकेश ने रचा इतिहास, बने चेस के नए वर्ल्ड चैंपियन [wpse_comments_template]
गुकेश ने रचा इतिहास, बने चेस के नए वर्ल्ड चैंपियन [wpse_comments_template]
Leave a Comment