Search

 
 
 

गोड्डा : बोरियो से भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के समर्थन में चलाया जनसंपर्क अभियान

 

Lalmatiya (Godda) : बोरियो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी लोबिन हेंब्रम के समर्थन में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ललमटिया बाजार व हाट में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व बोआरीजोर मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडे ने किया. इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला. जुलूस ललमटिया चौक स्थित भाजपा कार्यालय से निककर ललमटिया बाजार होते हुए ललमटिया हाट का भ्रमण कर वापस कार्यालय पहुंचा. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता लोबिन हेंब्रम के समर्थन में नारे लगाते चल रहे थे. कार्यकर्ताओं ने जनता से लोबिन हेंब्रम के पक्ष में वोट देने की अपील की. मंडल अध्यक्ष बमभोली पांडे ने कहा कि बोरियो विधानसभा से लोबिन हेंब्रम की जीत पक्की हो चुकी है. जनता भाजपा को वोट देने के लिए मन बना चुकी है. जुलूस के बाद ललमटिया चौक पर पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन ग्राम प्रधान सुरेंद्र सवरिया पहाड़िया व शिवकांत मंडल ने किया. मौके पर विक्रांत भारती, विष्णु तिवारी, शिवानंद, रोबिन तुरी, खबीर अंसारी, सोनालाल मरांडी, सागर दत्ता, दिनेश मुर्मू, दिलीप कोडा, राहुल कुमार, गौतम कुमार समेत दर्जनों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bjp-candidate-dr-manju-kumari-launched-public-relations-campaign-in-jamua/">गिरिडीह

: भाजपा प्रत्याशी डॉ मंजु कुमारी ने जमुआ में चलाया जनसंपर्क अभियान

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही