Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे जनसेवको ने किया रक्तदान

Godda : जनसेवक कर्मचारी संघ के बैनर तले जनसेवकों के बेमियादी हड़ताल का मंगलवार 16 मई को आठ दिन पूरे हो गये. संघ की गोड्डा इकाई के सदस्यों ने हड़ताल के क्रम में मंगलवार को रक्तदान किया. दर्जनों सदस्यो ने सदर अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि जनसेवक कर्मचारी संघ अपनी ड्यूटी आवर में भी जनता की सेवा करते हैं. और अब हड़ताल के दौरान भी जनता की सेवा में लगे हैं. धरना स्थल पर पेयजल शिविर लगा कर राहगीरों को ठंडा जल दिया जा रहा है. आंदोलनकारी जनसेवकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल ज़ारी रहेगी. फिलहाल ग्रेड पे वसूली के राज्य सरकार के आदेश पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दिया है. अब आगे की रणनीति संघ के वरीय पदाधिकारी तय करेंगे. यह">https://lagatar.in/mahagama-villagers-suffering-from-water-problem-did-road-jam/">यह

भी पढ़ें : महगामा : पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही