Search

 
 
 

गोड्डा : दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी, आठ किलो से अधिक गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

 
Godda : महगामा और हनवारा पुलिस ने दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर आठ किलो से अधिक गांजा बरामद किया है. हनवारा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक एवं मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी को लेकर हनवारा के पवन भगत पिता खुदी भगत के घर पर टीम ने छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही घर मालिक फरार हो गया. घर की जब तलाशी ली गई तो एक बोरे में लिपटा छह किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया. वहीं महगामा थाना प्रभारी ने नयानगर हनवारा मोड़ स्थित गुमटी में छापेमारी कर गांजा बेचते दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के क्रम में दुकान से दो किलो डेढ़ सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया. गिरफ्तार किए गए दुकानदार की पहचान तबरेज आलम पिता नसीम आलम ग्राम नयानगर के रूप में हुई. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक एवं मजिस्ट्रेट के रूप में अंचलाधिकारी शामिल थे. मादक पदार्थ का कारोबार करने के आरोप में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. दूसरे फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-acb-arrested-ci-and-amin-who-demanded-bribe-in-the-name-of-offering-plot-in-register-2/">रांची:

पंजी 2 में प्लॉट चढ़ाने के नाम पर घूस मांगने वाले CI और अमीन को ACB ने किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही