Search

 
 
 

गोड्डा को जल्द मिलेगी नई ट्रेनों की सौगात- निशिकांत

 
Godda: गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि गोड्डा से देवघर भाया सरैयाहाट नई रेल लाइन पर जल्द ही नई ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. हंसडीहा से देवघर लाइन बिछाने का काम पूर्व में ही पूरा कर लिया गया है. कुछ छोटे-मोटे काम बचे हुए थे जिसे अब पूरा कर लिया गया है. हंसडीहा-दुमका सड़क मार्ग पर ऊपरी पुल बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है. इस पुल के निर्माण हो जाने के बाद ट्रेन क्रॉसिंग में यात्री वाहनों को नहीं रोका जाएगा, बल्कि सभी वाहन ऊपरी पुल से निकल जाएंगे. हंसडीहा लाइन चालू हो जाने के बाद गोड्डा रेल लाइन का सीधा कनेक्शन मेन लाइन से हो जाएगा. जिसका सर्वाधिक लाभ गोड्डा हंसडीहा के लोगों को मिलेगा. अभी गोड्डा से देवघर जाने के लिए भाया दुमका लाइन का उपयोग किया जा रहा है जो समय अधिक लगने के साथ ही बहुत उपयोगी नहीं है. देवघर लाइन से जुड़ने के बाद संभव है कि लंबी दूरी की गाड़ियां जो देवघर जसीडीह से खुलती हैं, उसका विस्तार गोड्डा तक कर दिया जाये. सांसद बताया कि हंसडीहा देवघर नवनिर्मित रेल लाइन का उद्घाटन पीएम के हाथों किया जाना है. त्योहार के बाद संभवत अगले महीने कोई भी डेट फाइनल हो जाये. गोड्डा स्टेशन को कई नई ट्रेन मिलेंगी तो कई ट्रेनों को गोड्डा तक विस्तार दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें-प्रो">https://lagatar.in/read-five-news-of-dhanbad-district-together/">प्रो

भोई गए…जांच के घेरे में अब भी तीन अधिकारी, छात्रों ने फोडे पटाखे समेत धनबाद की 5 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही