Search

 
 
 

गोड्डा : राज्यस्तरीय बैडमिंटन अंडर 19 में रांची व गढ़वा के खिलाड़ियों ने मारी बाजी

 

पोड़ेयाहाट में आयोजित 3 दिवसीय प्रतियोगिता का समापन

Godda : जिले के पोड़ेयाहाट प्रखंड मुख्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अंडर 19 का समापन हो गया. बालक वर्ग में रांची के विनीत केशरी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए एकल व डबल्स का खिताब अपने नाम किया. वहीं, बालिका वर्ग में हैदराबाद स्थित फुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी की छात्रा गढ़वा की खिलाड़ी सारा शर्मा स्टेट चैंपियन बनीं. विजेता खिलाड़ियों को संथाल परगना के डीआईजी सुदर्शन मंडल ने पुरस्कृत किया. मौके पर स्थानीय विधायक प्रदीप यादव भी मौजूद रहे. तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का आयोजन गोड्डा जिला बैडमिंटन संघ ने किया था. बालिका वर्ग में चैंपियन बनी सारा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वह ओलंपिक खेलकर देश के लिए मेडल लाना चाहती हैं. ज्ञात हो कि सारा शर्मा ने इससे पहले अंडर 13 में देश में पांचवा स्थान लाया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jagdish-paswan-accused-in-amit-singh-murder-case-surrenders-in-court/">धनबाद

: अमित सिंह हत्याकांड में आरोपी जगदीश पासवान का कोर्ट में आत्मसमर्पण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही