Search

 
 
 

गोड्डा : थाना हाजत से फरार दुष्कर्म का आरोपी ससुराल से गिरफ्तार

 
युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया है आरोप
Godda : मोतिया थाना हाजत में बंद आरोपी नूर हसन अंसारी शौच जाने की बात कहकर बाथरूम का खिड़की तोड़कर फरार हो गया. बाद में पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दुबारा उसे गिरफ्तार कर लिया है. मालूम हो कि ग्राम धोबिया संथाली टोला की एक युवती ने नूर हसन अंसारी ग्राम प्रेम टोला, फुटबॉलटाड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर युवक एक साल से उसके साथ शोषण करते आ रहा है. जब शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया. इस मामले में युवक के खिलाफ मोतिया थाना में दुष्कर्म संबंधी प्राथमिकी संख्या 127/ 23 दर्ज हुई थी. बाद में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाना हाजत में बंद कर दिया. इसी दौरान युवक बाथरूम की रोशनदान को तोड़कर भाग गया. आरोपित के हाजत से भागने की खबर पर पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया. जिसे बाद में जेल भेज दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=701394&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : बाइक चुराकर बेचने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही