Godda : ठाकुरगंगटी थाने की पुलिस ने अनुसूचित जाति की युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी युवक कपिलदेव महतो को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार, बीते मार्च महीने में घटना के बाद पीड़िता ने ठाकुरगंगटी थाना में लिखित शिकायत दी थी. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए करीब दो महीने बाद कुरपट्टी गांव निवासी आरोपी युवक को दबोच लिया. वह घटना के बाद से ही फरार था. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी वारंटियों के खिलाफ पुलिस सघन कार्रवाई कर रही है. [wpse_comments_template]
गोड्डा : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Last Updated: May 06, 2024 12:00 AM (IST)