Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा रहा सबसे गर्म, जानें झारखंड में मॉनसून कब करेगा प्रवेश

Ranchi: राज्य में दक्षिणी, पश्चिमी हवा का प्रवेश हो गया है. आसमान में बन रहे बादल कभी भी बरस सकते हैं. बता दें की पिछले कई दिनों से राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है. एक से दो दिनों तक दक्षिणी भागों में हीट वेव की संभावना जताई गई है. वहीं रांची मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की अगले दो दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है. उसके बाद मॉनसून की दस्तक संथाल के रास्ते झारखंड में होगी. इससे पहले झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इसे पढ़ें- बाबा">https://lagatar.in/baba-ramdev-has-set-a-target-of-making-patanjalis-business-rs-1-lakh-crore-in-five-years/">बाबा

रामदेव ने पतंजलि का कारोबार पांच वर्षों में एक लाख करोड़ रुपये करने का लक्ष्य तय किया

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ज्यादातर जिलों में लू की स्थिति बनी रही. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 6.8 mm (पोटका) पूर्वी सिंहभूम में दर्ज की गई. वहीं सबसे अधिक तापमान 45.9°C गोड्डा का रहा. सबसे कम तापमान चाईबासा का रहा. बात करें राजधानी रांची की तो यहां का अधिकतम तापमान 40.9°c  रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-142-crores-allocated-for-the-salaries-of-the-outsourced-personnel-of-the-health-department/">रांचीः

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मियों के वेतन मद में 142 करोड़ आवंटित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही