Search

 
 
 

गोड्डा : गणतंत्र दिवस मेले का टेंडर 36.81 लाख रुपए में फाइनल, विरोध शुरू

 
Godda : गोड्डा नगर परिषद ने जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस पर लगनेवाले ऐतिहासिक मेले का टेंडर विवादों के बीच फाइनल कर दिया. सर्वाधिक 36.81 लाख रुपए बोली लगाने वाले राजेश साह गुलजारबाग के नाम पर मेले का आवंटन किया गया है. मेले के लिए कुल 9 ठेकेदारों ने टेंडर भार था, जिसमें से 6 टेंडर का आवेदन कागजात की कमी दिखाकर रद्द कर दिया गया. इसके बाद बचे तीन ठेकेदार जो एक ही परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं, की उपस्थिति में टेंडर खोला गया.  पिछले वर्ष का टेंडर 36.50 लाख रुपए में फाइनल हुआ था. पिछले साल से तीस हजार रुपए अधिक की बोली लगाने वाले राजेश साह के नाम इस बार मेला फाइनल किया गया. पिछले बीस से मेला डाक लेने वाले ठेकेदार रवींद्र पाण्डेय ने टेंडर में धांधली बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के नोटिस के अनुसार सारे कागजात के साथ टेंडर फॉर्म जमा किए गए थे. बाद में विभाग ने बड़ी चालाकी से नोटिस बदलकर कुछ और कागज की मांग कर दी. यही वजह रही कि तीन को छोड़कर बाकी सभी छह ठेकेदारों का टेंडर रद्द कर दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के ही एक जूनियर अधिकारी की मिलीभगत से ऐसा किया गया. यह भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-road-show-in-visakhapatnam-inaugurated-and-laid-the-foundation-stone-of-projects-worth-rs-1-85-lakh-crore/">पीएम

मोदी का विशाखापत्तनम में रोड शो, 1.85 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही