Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डावासियों को मिला गोमतीनगर ट्रेन का तोहफा समेत गोड्डा की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
  • गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्गों को आस्था एक्सप्रेस से कराएंगे अयोध्या दर्शन : निशिकांत
  • सांसद और विधायक ने गोमतीनगर ट्रेन को हरी झंडा दिखाकर किया रवाना
  • गोड्डा स्टेशन से खुलनेवाली यह ग्यारहवीं ट्रेन
Godda : शनिवार का दिन गोड्डावासियों के लिए उपलब्धियों वाला रहा. जब दोपहर 02:10 पर गोड्डा रेलवे स्टेशन से सांसद निशिकांत दुबे और विधायक अमित मंडल ने गोड्डा से खुलकर गोमतीनगर तक जानेवाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया. रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक कार्यक्रम में काफी संख्या में जुटे भाजपा समर्थकों की उपस्थिति के बीच सांसद ने नई ट्रेन को रवाना किया. इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी जी का यह नारा इस बार 400 पार साकार होने वाला है. यह निश्चित है इसे कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र से साठ वर्ष के बुजुर्गों को अयोध्या के दर्शन कराने की योजना इसके लिए रेलवे से बात की जा रही है और आस्था एक्सप्रेस के जरिए महीने में एक बार गोड्डा देवघर और दुमका के बुजुर्ग लोग अयोध्या का दर्शन कर सकें. सांसद ने गोड्डा स्टेशन से आगे परिचालन होने वाले अन्य ट्रेनों की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी पहली मार्च को मुंबई से गोड्डा पहली ट्रेन पहुंचेगी. जिससे आनेवाले यात्री का स्वागत गोड्डा स्टेशन पर मैं स्वयं एवं विधायक अमित के साथ करूंगा. फिर 6 मार्च को देवघर से स्थानीय विधायक नारायण दास को लेकर गोड्डा तक की यात्रा लोकल ट्रेन से ही करूंगा. श्री दुबे ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्षी जो यह कहते थे कि अडानी के कारोबार के कारण गोड्डा में रेल आया तो उनसे पूछना चाहता हूं कि अगर रेवेन्यू ही आधार होता तो पाकुड़ से रेल का काफी व्यवसाय होता है. ज्यादा रेवेन्यू भी मिलता है फिर भी यात्री ट्रेन क्यू नहीं मिला. गिरिडीह में डेढ़ सौ साल से रेल है, मगर यात्री ट्रेन का विकास नहीं हुआ उसी प्रकार साहेबगंज है बांका है दुमका है क्यों नहीं उन सब जगहों पर नई ट्रेनों का आरंभ हुआ. गोड्डा में ट्रेन आए दो साल हुए, मगर एक दर्जन से अधिक ट्रेन का लाभ मिला यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की सोच का नतीजा है.

गोड्डा से प्रतिमाह चालीस हजार यात्री सफर करते हैं : डीआरएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मालदा डिविजन के डीआरएम विकास चौबे ने कहा कि गोड्डा रेलवे स्टेशन काफी कम दिनों में ही यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है. यहां से प्रतिमाह चालीस हजार यात्रियों का आवागमन होता है. उन्होंने कहा कि गोड्डा रेलवे स्टेशन के विकास के लिए विशेष ध्यान है. वर्तमान में बीस करोड़ से अधिक की राशि अमृत स्टेशन विकास योजना के तहत खर्च किया जा रहा है. जिसके तहत वीडियोवाल का निर्माण, एक्सक्लेटर का निर्माण, चौड़ा पासवे का निर्माण एवं यात्री शेड का भी निर्माण शामिल है. उन्होंने कहा कि आगे भी गोड्डा से कई ट्रेन के खुलने की संभावना है. वाशिंग पीट भी जल्द बनेगा. उन्होंने कहा कि गोड्डा से गोमती नगर जाने वाली ट्रेन 17 घंटा 20 मिनट में लखनऊ पहुंच जाएगी. 22 बोगी वाले इस ट्रेन में चार स्लीपर कोच, आठ थर्ड एसी और दो फर्स्ट क्लास एसी कोच है. उन्होंने कहा कि आगामी 26 फरवरी को प्रधानमंत्री देश के 544 अमृत स्टेशन का एकसाथ लोकार्पण करने वाले हैं, जिसमें गोड्डा भी शामिल है. यह गोड्डा के लिए ऐतिहासिक दिन होगा. इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. जिसमें बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल है. श्री चौबे ने कहा कि उसी दिन प्रधानमंत्री 1500 से अधिक रोड ओवर ब्रिज का भी लोकार्पण करेंगे. इसके लिए रेलवे की पूरी तैयारी की जा रही है. मौके पर स्थानीय विधायक अमित मंडल ने भी अपने विचारों को रखा.

ईसीएल राजमहल परियोजना के निदेशक एकदिवसीय दौरा पर पहुंचे ललमटिया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/16-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ललमटिया/ गोड्डा : राजमहल कोल परियोजना अंतर्गत ललमटिया कोलियरी का निरीक्षण करने निदेशक ललमटिया कोलियरी पहुंचे. शनिवार की दोपहर उन्होंने पूरे कोलियरी क्षेत्र का जगह-जगह घूम कर कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने लोहंडिया पैच तालझारी पैच, बीएलएस पैच सहित अन्य खनन एरिया का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आरसीएमएल क्रशर का भी निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने मिस्टगन का भी उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम के दौरान एएमपीएल कैंप में वृक्षारोपण किया गया. निदेशक ने अपनी टीम के साथ आरसीएमएल साइडिंग एवं हुर्रासी परियोजना क्षेत्र का भी निरीक्षण किया. बाद में उन्होंने सामुदायिक विकास योजना के अंतर्गत ई-रिक्शा वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया. निदेशक ने अपने हाथों से लाभुकों को ई-रिक्शा की चाबी भेंट की. इस वाक्य पर निदेशक ने अपना संबोधन में कहा कि सीएसआर के तहत प्रभावित क्षेत्र के लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले, इसकी व्यवस्था होनी चाहिए तथा सही जरूरतमंद लाभुकों तक इसकी सुविधा मिलनी चाहिए. ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए. बाद में यूनियन के सदस्यों के साथ परिचयात्मक बैठक की गई. निदेशक के आगमन पर उनका स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए एन नायक के नेतृत्व में मुख्य प्रबंधक (संचालन), सतीश मुरारी, महाप्रबंधक (खनन)/हुर्रा सी परियोजना, ओ पी चौबे,  मुख्य प्रबंधक आर के सिंह (खनन), क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक संतोष कुमार प्रधान ने किया . इस दौरान श्री नायक ने कहा कि निदेशक के आगमन से क्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में उत्साह है. उनके सुझाव एवं निदेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही