Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : खुद के लगाया पौधा देखने डीएवी स्कूल पहुंचे रिटायर्ड जज शिवपाल सिंह

Advertisement
Advertisement
Godda : रिटायर्ड जज शिवपाल सिंह रविवार 25 जून को अपनी पत्नी अधिवक्ता नूतन तिवारी व पुत्र के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा पहुंचे और पूर्व में अपने द्वारा लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया. उन्होंने पौधे के जगह की साफ सफाई की. साथ ही खाद और पानी दिया. गोड्डा सिविल कोर्ट में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम के पद पर रहते हुए उन्होंने वह पौधा को लगाया था. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सिर्फ समारोह पूर्वक पौधा लगा देने से ही अपना दायित्व समाप्त नहीं हो जाता है. बल्कि उस पौधे के व्यस्क होने तक संभाल कर रखना भी हमारी जिम्मेदारी होती है. कई बार ऐसा देखा गया है कि कागज पर लाखों पौधे लग जाते हैं मगर जमीन पर सैकड़ों की संख्या में भी नजर नहीं आते हैं. वृक्षों के निरीक्षण के दौरान शिवपाल सिंह ने बाबा जी पहाड़ के चारों ओर की प्राकृतिक सुंदरता से आह्लादित होकर डीएवी पब्लिक स्कूल पथरगामा के निदेशक संतोष कुमार महतो को चिहारी पहाड़ के प्रांगण में अधिक से अधिक धरोपण का सलाह दिया. उन्होंने विशेष रूप से बेर, जामुन, आंवला, आम, नीम, कटहल, बरगद, पीपल के पौधे लगाने का सुझाव दिया. उनके साथ में पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनबाद आरके श्रीवास्तव और अधिवक्ता इंद्रजीत तिवारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/godda-case-filed-against-rainbow-children-nursing-home-on-charges-of-forgery/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : फर्जीवाड़ा के आरोप में रेनबो चिल्ड्रेन नर्सिंग होम के खिलाफ मामला दर्ज़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही