Search

 
 
 

गोड्डा : लगातार बारिश से नदिया उफनाईं, जनजीवन प्रभावित

 

सैंकड़ों घरों में घुसा पानी, मिट्टी के कई घर गिरे

Godda : जिले में पिछले चौबीस घंटे से रुक-रुक कर तो कही बारिश की वजह से आम जनजीवन को अस्त व्यस्त हो गया है. विभिन्न प्रखंडों से गुजरनेवाली सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. नदियां उफान पर हैं. गांव के नाले व तालाब पानी से भर चुके हैं. खेतों में लगी धान की फसलें पूरी तरह से पानी में डूब गई हैं. खेत, बहियार नाले सभी जगहों पर पानी भर जाने से हर ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है. कई जगहों पर घरों में पानी घुसने की शिकायतें मिल रही हैं. शहर के निचले हिस्से में बसे कई मोहल्ले में पानी घरों में घुस गया है. इससे लोगों के समक्ष बड़ी परेशानी खड़ी हो गई हैं. शहरी क्षेत्र के गंगटा मोहल्ला, लोहिया नगर, नहर चौक, साकेतपूरी सहित अन्य मोहल्लों में भी पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण जल जमाव हो गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश की वजह से मिट्टी के घरों के गिरने की खबर है.

पुल पर बह रहा नदी का पानी, आवागमन प्रभावित

जिला मुख्यालय की सीमा से होकर बहने वाली कझिया नदी का जल पुरानी सड़क के ऊपर से बह रहा है. हरना नदी में भी जल का सैलाब आया हुआ है. सुंदरपहाड़ी प्रखंड को पाकुड़ जिला से जोड़ने वाली गुमानी नदी का पानी पुल के ऊपर से बह रहा है. इसके कारण आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था. दोनों तरफ गाड़ियों का जमावड़ा लग गया. घंटों इंतजार करने के बाद पानी का स्तर थोड़ा नीचे आया, उसके बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका. झारखंड बिहार की सीमा पर निर्माणाधीन पुल की वजह से डायवर्सन का उपयोग किया जा रहा है. वह डायवर्सन भी अत्यधिक बारिश होने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे भागलपुर को जाने वाली यातायात बुरी तरह से प्रभावित है. यह">https://lagatar.in/deoghar-teacher-molested-abvp-worker-arrested-for-burning-effigy/">यह

भी पढ़ें:  देवघर : शिक्षक ने की छेड़खानी, पुतला जलाने पर अभाविप कार्यकर्ता गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही