Search

 
 
 

गोड्डा : पथरगामा बाजार में दिनदहाड़े महिला से 50 हजार की लूट

 

बैंक से पैसे निकालकर पैदल घर जा रही थी महिला

Patargama (Godda) : पथरगामा बाजार स्थित बैंक से सोमवार को 50 हजार रुपए निकालकर पैदल अपने घर जा रही महिला से रुपए लूटकर उचक्का फरार हो गया. घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार बोहा पंचायत बड़हरा निवासी संजय मांझी की पत्नी सगौरी देवी बैंक ऑफ इंडिया की पथरगामा बाजार शाखा पैसा निकालने आई थी. वह बैंक से रुपए निकालकर थैले में रखकर अपने  दामाद के साथ पैदल ही घर जा रही थी. रास्ते में पुराना स्टेट बैंक व टेकरीवाल गैस एजेंसी के बीच पीछे से एक बाइक सवार युवक आया और झपट्टा मारकर महिला के पास रुपयों से भरा थैला छीन भाग निकला. भुक्तभोगी महिला ने बताया कि उसने शोर मचाया, लेकिन बाइक सवार युवक आंखों से ओझल हो चुका था. शोर सुनकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. चहल-पहल वाले स्थान पर दिनदहाड़े हुई घटना पुलिस के लिए भी चुनौती है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिनव आनंद दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की. लुटेरे की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है. पीड़िता ने पथरगामा थाना में लिखित शिकायत की है. यह भी पढ़ें : गुमलाः">https://lagatar.in/gumla-collision-between-ministers-bus-and-car-three-dead-in-car/">गुमलाः

मंत्री बस व कार में टक्कर, कार सवार तीन की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही