Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा : लाइन होटल में छापेमारी के दौरान छड़ बरामद, मामला दर्ज़

Godda : पौडेयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत हंसडीहा भागलपुर मुख्य मार्ग पर कमराडोल स्थित महाकाल लाइन होटल पर छापेमारी कर करीब दो टन छड़ बरामद किया गया. होटल संचालक चंदन यादव के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी का नेतृत्व पौडेयाहाट थाना प्रभारी ताराचंद कर रहे थे. गौरतलब है कि मुख्य राष्ट्रीय मार्ग पर अवस्थित कई लाइन होटल में धड़ल्ले से कई तरह के अवैध कारोबार होने की शिकायतें लगातार मिल रही थी. रात के अंधेरे में इन लाइन होटलों में कई अवैध धंधा किया जाता है. कोयले की तस्करी, मवेशी की तस्करी से लेकर रात में गुजरनेवाले ट्रकों से सामान चोरी कर उसे खपाने का भी धंधा हाल के दिनों में काफी फल फूल रहा है. यह">https://lagatar.in/godda-high-speed-highway-rammed-into-a-standing-highway-driver-injured/">यह

भी पढ़ें : गोड्डा : तेज़ रफ़्तार हाइवा ने खड़े हाइवा में मारी टक्कर, ड्राइवर जख़्मी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही