Search

 
 
 

गोड्डा : चेकपोस्ट पर वाहन जांच में बाइक से 2.80 लाख रुपए जब्त

 
Godda : गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चेकपोस्ट पर पुलिस ने शनिवार की दोपहर वाहन जांच के दौरान एक एक बाइक से 2.80 लाख रुपए बरामद किए. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड- बिहार की सीमा पर स्थित इस चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. शनिवार की दोपहर बाइक पर सवार दो युवक बिहार से झारखंड की सीमा में प्रवेश कर रहे थे. पुलिस ने बाइक को रोककर तलाशी ली, जिसमें एक युवक के पास रखे बैग में 2 लाख 80 हजार रुपए मिले. पूछताछ में दोनों युवकों ने रुपयों के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद बीडीओ अभिनव कुमार व थाना प्रभारी नीतीश अश्वनी की उपस्थिति में रुपए जब्त कर लिये गए. युवकों का नाम पुष्पेंद्र कुमार राज व ज्ञानेंद्र कुमार है. दोनों बिहार के भागलपुर जिले के पीरपैंती के रहने वाले हैं. मेहरमा थाना पुलिस मामला दर्ज कर रुपयों की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही