Search

गोड्डा : चेकपोस्ट पर ऑटो सवार युवकों के पास से 5 लाख रुपए जब्त

Meharma (Godda) : मेहरमा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर चेकनाका पर शनिवार को बीडीओ अभिनव कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो पर सवार दो युवकों के पास से रुपयों से भरा बैग जब्त किया गया. बैग में 5 लाख रुपए थे. पूछताछ करने पर युवकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. युवकों की पहचान दीपक कुमार यादव व संतोष कुमार साह के रूप में हुई. दोनों बिहार के पिरपैंती के रहनेवाले हैं. थाना प्रभारी नीतीश अश्विनी ने कहा कि युवकों से रुपयों से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत करने को कहा गया है. कागजात नहीं देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp